🏛️ Bihar e-Governance Official Guide

RTPS Bihar: जाति, आय, निवास, EWS एवं NCL प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन गाइड

Official Portal: serviceonline.bihar.gov.in | Guide curated by GoDoz Technology (RS GULSHAN PRAJAPATI)

RTPS Official Website → Direct Certificate Download →

📋 जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

✓ आधार कार्ड (Aadhaar Card) ✓ पासपोर्ट साइज फोटो (Self Photo) ✓ मोबाइल नंबर (OTP हेतु) ✓ ईमेल आईडी ✓ जमीन रसीद / खतियान (EWS / जमीन घोषणा हेतु) ✓ आय प्रमाण पत्र (NCL / EWS हेतु)

⚡ स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1: RTPS Bihar पोर्टल पर जाएं

आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in को ओपन करें। यदि नया यूजर हैं तो 'खुद का पंजीकरण' पर क्लिक करके अकाउंट बना लें या सीधे 'ऑनलाइन आवेदन' पर क्लिक करें।

स्टेप 2: सेवा का चयन करें

बाएं मेनू में 'लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं''सामान्य प्रशासन विभाग' में जाएं। वहां जाति, आय, आवासीय, EWS या कृमीलेयर रहित प्रमाण पत्र (NCL) चुनें। स्तर चुनें (अंचल स्तर / RO, अनुमंडल स्तर / SDO या जिला स्तर / DM)।

स्टेप 3: फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण भरें

आवेदक का नाम (अंग्रेजी और हिंदी में), पिता/माता का नाम, पता, वार्ड, पंचायत/ब्लॉक, मोबाइल नंबर दर्ज करें और लाइव/स्कैन की हुई फोटो अपलोड करें।

स्टेप 4: पहचान पत्र (ID Proof) अटैच करें

'Attach Annexure' बटन पर क्लिक करके आधार कार्ड / वोटर कार्ड की स्कैन कॉपी (PDF या JPEG) अपलोड करें और फॉर्म को 'Submit' करें।

स्टेप 5: पावती रसीद (Acknowledgement Slip) सुरक्षित रखें

फॉर्म सबमिट होते ही आपको Application Reference Number (उदा: BRCCA/2026/XXXXX) मिलेगा। इसे संभाल कर रखें।

स्टेप 6: प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

10 से 15 दिनों के बाद 'Download Certificate' लिंक पर जाएं, अपना Application Number और आवेदक का नाम दर्ज करें और तुरंत डिजिटल हस्ताक्षरित PDF डाउनलोड करें।