🌾 Ministry of Agriculture & Farmers Welfare

PM किसान सम्मान निधि: ₹6,000 वार्षिक किस्त, eKYC, नया पंजीकरण एवं स्टेटस गाइड

Official Portal: pmkisan.gov.in | Guide curated by GoDoz Technology (RS GULSHAN PRAJAPATI)

PM Kisan Portal → Check Beneficiary Status →

📋 योजना के तहत क्या लाभ मिलता है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता 3 समान किस्तों (प्रत्येक ₹2,000) में सीधे उनके आधार-सीडेड बैंक खाते (DBT) में दी जाती है।

✓ आधार कार्ड (Aadhaar Card) ✓ जमीन का दाखिल खारिज / रसीद / LPC (Land Record) ✓ आधार लिंक बैंक खाता (NPCI DBT Active) ✓ मोबाइल नंबर (eKYC हेतु)

⚡ जरूरी ऑनलाइन प्रक्रियाएं

1. OTP द्वारा eKYC कैसे करें?

वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और 'eKYC' लिंक पर क्लिक करें। अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके सबमिट करें।

2. बेनिफिशियरी स्टेटस (किस्त का पैसा) कैसे चेक करें?

Farmers Corner में 'Know Your Status' पर जाएं। अपना Registration Number दर्ज करें (यदि नहीं पता तो 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करके मोबाइल/आधार से निकालें)। कैप्चा डालकर Get Data पर क्लिक करें। आपको FTO Processed, Land Seeding और eKYC Status दिखेगा।

3. नए किसान का ऑनलाइन पंजीकरण (New Farmer Registration)

'New Farmer Registration' पर क्लिक करें। Rural (ग्रामीण) या Urban (शहरी) चुनें। आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य दर्ज करें। OTP सत्यापित करके जमीन का खाता/खेसरा और रकबा अपलोड करें।

4. यदि किस्त नहीं आ रही तो क्या करें? (Land Seeding & DBT Check)

सुनिश्चित करें कि आपके बैंक खाते में NPCI / DBT Seeding चालू हो और पोर्टल पर Land Seeding 'YES' दिखाई दे। यदि 'NO' है तो नजदीकी अंचल (CO/Revenue) कार्यालय में जाकर जमीन दस्तावेज जमा कराएं।